बाल झड़ने से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 तरीके, चंद महीनों में दिखेगा असर
कुछ
घरेलू तरीके और टिप्स हैं जिनके जरिए बालों का झड़ना और गंजापन रोका जा
सकता है।हेयर फॉल यानि बालों का झड़ना और गंजापन.इससे आजकल सभी परेशान हैं।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बदले खान-पान और मॉर्डन जीवनशैली के चलते
लोग गंजेपन का शिकार हो रहे हैं और बाल झड़ रहे हैं।कई बार ऐसा होता है कि
कंघी करो तो खूब सारे बाल कंघी में निकल आते हैं।
बालों का झड़ना या हेयर फॉल रोकने के घरेलू तरीके...
1.
नारियल के तेल का कमाल नारियल का तेल बालों के लिए सबसे अच्छा माना जाता
है। इसके लिए करीब 20 ml नारियल के तेल में थोड़ा सा आंवले का तेल मिलाएं,
दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं और फिर इससे सिर की मालिश करें और थोड़ी देर
रहने दें। इसके बाद सिर को अच्छे शैंपू से धो लें। हफ्ते में कम से कम 4
बार ऐसा करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे बालों के झड़ने की समस्या खत्म हो
जाएगी। मेथी के दाने नारियल तेल में मिलाकर सिर में लगाने से भी बाल झड़ने
रुक जाएंगे। इसके लिए थोड़े से मेथी दाने लें और उन्हें नारियल तेल में
फ्राई करें। ठंडा होने के बाद इससे सिर के बालों की जड़ों तक मालिश करें।
इस तरीको को हफ्ते में 2-3 बार करें।
2. मेहंदी के साथ सरसों का तेलआमतौर पर
लोग सिर में मेंहदी चमक और रंग पाने के लिए लगाते हैं लेकिन लोग कम ही
जानते हैं कि मेंहदी बालों को झड़ने से भी रोकती है। इसके लिए मेंहदी के
कुछ पत्तों को सरसों के तेल में उबालें और ठंडा होने पर उस तेल से सिर की
मालिश करें। इस तरीके से हफ्ते में 2-3 बार मालिश करें और कुछ ही वक्त में
बालों का झड़ना रुक जाएगा।
3. दही और बेसन का जादूदही
और बेसन को एक साथ मिक्स करें और उसमें थोड़ा सा नींबू मिलाकर सिर पर अच्छी
तरह से लगाएं। 3 या 4 घंटे के लिए सिर को ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद
गुनगुने पानी से धोकर अच्छी तरह शैंपू कर लें। हर हफ्ते ऐसा करें, कुछ वक्त
में काफी फायदा देखने को मिलेगा।
4. शहद और जैतून का
तेलजैतून का तेल बालों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है, लेकिन बालों के
झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो इसे शहद के साथ मिलाकर बालों की जड़ों तक
लगाएं। हफ्ते में कम से कम 3-4 बार ऐसा करें, बालों का झड़ना रुक जाएगा।
5. आंवला, रीठा और शिकाकाईआंवला, रीठा और शिकाकाई को hair fall treatment में रामबाण माना जाता है।
धन्यवाद
Top Study & Fun Group











