Translate

Sunday, 17 February 2019

उत्तराखंड सामान्य ज्ञान

उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान:-

50 महत्वपूर्ण प्रशन

1. उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे? – नित्यानंद स्वामी

.   प्रथम निर्वाचित (चुनाव द्वारा) मुख्यमंत्री कौन थे ? – नारायण दत्त तिवारी

2. उत्तराखंड के प्रथम एडवोकेट जनरल के रूप में किसे नियुक्ति किया गया था? – सुधांसु धूलिआ

3. उत्तराखंड उच्च न्यायालय के प्रथम रजिस्ट्रार जनरल के रूप में किसे नियुक्ति किया गया था? – जी. सी. एस. रावत

4. चिपको आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाली पहली महिला कौन थी? – गौरा देवी

5. चिपको आंदोलन का प्रमुख उद्देश्य था? – पेड़ों के अंधाधुंध कटान को रोकना

6. चिपको आन्दोलन के प्रणेता कौन थे? – सुन्दर लाल बहुगुणा

7. उत्तराखण्ड में मेती आंदोलन का उद्देश्य क्या था? – वृक्षारोपण को बढ़ावा देना

8. उत्तराखण्ड का प्रथम उल्लेख किस वेद में मिलता है? – ऋग्वेद

9. स्कन्द पुराण के अनुसार गढ़वाल को किस नाम से जाना जाता था? – केदारखण्ड

10. बौद्ध ग्रन्थों में उत्तराखण्ड को किस नाम से उल्लेखित किया गया है? – हिमवन्त

11. उत्तराखण्ड राज्य का सबसे बड़ा कागज कारखाना कहाँ स्थित है? – लालकुआँ (नैनीताल)

12. उत्तराखंड में ‘हुक्का क्लब’ स्थित है? – अल्मोड़ा में

13. ‘गढ़वाल पेंटिंग्स’ पुस्तक के रचयिता हैं? – मुकुंदी लाल

14. उत्तराखण्ड में कुमाऊँ केसरी के नाम से जाना जाता है? – बद्री दत्त पाण्डे

15. उत्तराखण्ड के प्रथम स्वतंत्रता सैनानी के रूप में किसे जाना जाता है? – कालू सिंह महरा

16. कुमाऊँ साहित्य के पहले कवि कौन है? – पंडित गुमानी पंत

17. उत्तराखंड कि किस महिला को ‘बैडमिन्टन क्वीन’ के नाम से जाना जाता है? – मधुमिता बिष्ट

18. उत्तराखंड के किस शहर को ‘पहाड़ों की रानी’ नाम से जाना जाता है? – मसूरी

19. उत्तराखंड में ‘लीची नगर’ नाम से प्रख्यात है?  – देहरादून

20. उत्तराखंड में ‘छोटा कश्मीर’ नाम से प्रख्यात है? – पिथौरागढ़

21. उत्तराखंड में ‘झीलों का नगर’ नाम से प्रख्यात है? – नैनीताल

22. उत्तराखंड राज्य में दुध व दुग्ध उत्पादों को किस नाम से बेचा जाता है? – ‘आंचल’ नाम से

23. उत्तराखण्ड में वनों की नीलामी के लिए किस वर्ष आंदोलन किया गया था? – 1977

24. उत्तराखंड के अन्तिम राजा कौन थे? – प्रद्युम्न शाह

25. चंद राजाओं का राजचिन्ह था? – गाय

26. गोपेश्वर के त्रिशूल पर अंकित लेख (1268 ई.) में किस शासक की विजयों का वर्णन मिलता है? – अशोक चल्ल

27. किस वर्ष कुमायूँ का गोरखा साम्राज्य मे विलय हुआ था? – 1790

28. कुमाऊँ विश्विद्यालय का स्थापना वर्ष था? – 1973

29. उत्तराखण्ड में गांधी जी ने देहरादून की यात्रा किस वर्ष की थी?– 1916

30. उत्तराखंड राज्य को सर्वाधिक प्रभावित करने वाली आपदा कौन सी है? – भू-स्खलन व बाढ़

31. उत्तराखंड में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला? – उत्तरकाशी (8016 km2)

ध्यान दें – विकिपीडिया के अनुसार चमोली (8,030 km2) जिले का क्षेत्रफल उत्तरकाशी (8016 km2) से ज्यादा बताया गया है। परन्तु चमोली जिले की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार चमोली का कुल क्षेत्रफल (7520 km2) है।

32. उत्तराखण्ड का कौन सा जिला सबसे लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा वाला है? – पिथौरागढ़

33. भारत का प्रथम राष्ट्रीय पार्क कौन सा है? – जिम कार्बेट राष्ट्रीय पार्क

34. कार्बेट नेशनल पार्क की स्थापना किस वर्ष हुई थी? – 1935 ई. में

35. विनयोग माउंटेन क्लेव वन्य जीव विहार कहाँ स्थित है? – देहरादून

36. उत्तराखण्ड में विनयोग माउंटेन क्लेव वन्य जीव विहार की स्थापना किस वर्ष हुई थी? – 1993

37. उत्तराखण्ड राज्य का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है? – गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान

38. गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान कितने वर्ग कि.मी. में फैला हुआ है? – 2,390 वर्ग किलो मीटर

39. हजरत अलाऊद्धीन अहमद साबिर की दरगाह कहाँ स्थित है? – पिराने कलियर (रुढ़की)

40. उत्तराखण्ड में सबसे ऊँचा बाँध है? – टिहरी बाँध

41. उत्तराखण्ड में ‘उत्यासू बाँध परियोजना’ किस नदी पर स्थित है? – अलकनंदा नदी

42. ‘इचारी बांध परियोजना’ किस नदी पर स्थित है? – टोंस नदी

43. उत्तराखण्ड में ‘लोहारीनाग पाला जल विधुत परियोजना’ किस नदी पर है? – भागीरथी नदी

44. उत्तराखंड के किस शहर को ‘गंगाद्वार’ के नाम से जाना जाता है? –हरिद्वार

45. कौन सा मन्दिर उत्तराखण्ड में सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित है? – तुंगनाथ (रुद्रप्रयाग)

46. बद्रीनाथ किस नदी के किनारे बसा हुआ है? – अलकनन्दा नदी

47. अलकनंदा नदी का उद्गम स्थल कहाँ स्थित है?  – सतोपंथ

48. उत्तराखंड में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला? – चम्पावत

49. उत्तराखंड राज्य में ‘फूलों की घाटी’ स्थित है?  – चमोली

50. ऋषिकेश किस नदी के किनारे बसा हुआ है?  – गंगा 




Top Study & Fun

No comments:

Post a Comment

Tata Power latest news

Tata, Adani plants may get to sell on power exchanges amid coal crisis Shreya Jai  |  New Delhi | Last Updated at August 31 2021 00:52 IST T...